देहरादून, फरवरी 4 -- पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल की कफोलस्यूं पट्टी के अगरोड़ा और धारकोट क्षेत्रों में हैंडपंपों से दूषित पानी आने से ग्रामीण परेशान हैं। लंबे समय से हैंडपंपों की नियमित सर्विस न होने के कारण पानी की गुणवत्ता खराब हो गई है। इस मामले को लेकर विकासखंड कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख दीपक असवाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि धारकोट गांव में हैंडपंप से लगातार गंदा पानी आ रहा है, जबकि अगरोड़ा बाजार में लगे हैंडपंप की भी काफी समय से सर्विस नहीं हुई है। बताया की पूर्व में शिकायत मिलने पर हैंडपंपों में आयरन रिमूवल किट और फिल्टर लगाए गए थे, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार था। लेकिन लंबे समय से सर्विस न होने के कारण फिर से दूषित पानी आने लगा है। उधर ग्रामीणों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.