गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 16 कॉलोनियों के नगर निगम को हैंडओवर किए की औपचारिकता सोमवार को पूरी नहीं हो सकी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की टीम दोपहर बाद नगर निगम कार्यालय पहुंची लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के अवकाश पर होने की वजह से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। हैंडओवर के दस्तावेजों पर सिर्फ महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हो सके हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि दो दिन में हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन कॉलोनियों की मरम्मत व अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 57 करोड़ रुपये नगर निगम को दिए जा चुके हैं। नगर निगम ने जलापूर्ति, सड़क, पार्को के सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्यो के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए इस्टीमेट भी बनाने लगा है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.