हैंग ओवर स्क्वाड ने 66 रन से जीता मैच
मेरठ, मार्च 22 -- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हैंग ओवर स्क्वाड जीबीसीसी टीम के बीच मैच खेला गया। हैंग ओवर स्क्वाड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। दीपक सिद्धू ने 39, अभिषेक ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कपिल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी सीसी की टीम 10 ओवर में 81 रन ही बना सकी। निखिल ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में आकाश ने 6 विकेट लिए। इस मौके पर आयोजक संजीव शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक, हनी काजला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.