मुरादाबाद, जून 16 -- कटघर थाना क्षेत्र के मंजूनगर में संचालित हैंडीक्राफ्ट फर्म में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काग पर काबू पाया। फैक्ट्री तंग गली में होने के कारण वहां दकमल वाहन को वहां तक पहुंचने में भी दिक्कत हुई। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। थाना कटघर क्षेत्र में प्रभात मार्केट मंजू नगर में राजेश कुमार की मंगला हैंडीक्राफ्ट नाम से फर्म संचालित है। जिसमें पीतल के उत्पाद के साथ ही हैंडीक्राफ्ट के तमाम सामान बनाए जाते हैं। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जब फैक्ट्री के कर्मचारी फर्म पर पहुंचे और गेट खोल कर अंदर घुसे तो दूसरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.