लखनऊ, मई 3 -- फैजुल्लागंज के द ओफ पब्लिक इंटर कॉलेज मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह हुआ। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने माता-पिता पर एक सुंदर नृत्य हे मात पिता तुम्हें वंदन... पेश किया तो लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। यहां मुख्य अतिथि समाजसेवी बिंदु बोरा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक राम जनम सिंह, डायरेक्टर डॉ. ऐश्वर्य सिंह, प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी सिंह, डालीगंज शाखा की प्रधानाचार्य कमर जहां आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.