हे जग बंदन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवन सुत विनती बारंबार
बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर मंगलवार को पूरे जिले में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मारुति नंदन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। बड़े मंगल को हनुमान भक्ति का विशेष पर्व माना जाता है और ज्येष्ठ माह के मंगलवारों का धार्मिक महत्व अत्यंत अधिक बताया गया है।नगर के रानी तालाब हनुमान मंदिर, झारखंडी मंदिर, वीर विनय चौराहा स्थित हनुमागढ़ी मंदिर व तुलसीपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंगबाण के पाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भक्तों ने सिंदूर, चोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.