लातेहार, जनवरी 6 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। ग्राम हेहेगड़ा में महिला विकास शिक्षा समिति द्वारा किए जा रहे राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त को आवेदन देकर समिति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जुलाई और अगस्त 2023 में राशन कार्डधारियों से अंगूठा लगवाकर चावल का उठाव तो कर लिया गया, लेकिन करीब 85 क्विंटल अनाज आज तक वितरित नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि फरवरी 2026 से महिला विकास शिक्षा समिति से राशन उठाव के लिए कार्डधारियों को बोला जा रहा है। परंतु कार्डधारी वहां से राशन लेना नहीं चाहते। कार्डधारियों ने बताया कि जब पहले डीलर राजेश कुमार के माध्यम से राशन वितरण होता था, तब समय पर और अच्छी गुणवत्ता का अनाज मिलता था। वर्तमान में भी उनके द्वारा कुछ ही दिनों में सभी लाभुकों को नियमित रूप से राश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.