रांची, मार्च 15 -- रांची। ओटीसी मैदान स्थित क्लब परिसर में हेहल स्पोर्टिंग की वार्षिक आमसभा (एजीएम) संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरुण उरांव की अध्यक्षता में रविवार को हुई। सचिव कैलाश सिंह देव ने संस्था की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। पूर्व बिहार क्रिकेट कप्तान व एनसीए-बीसीसीआई के पूर्व स्पिन कोच केबीपी राव सहित कई अतिथि मौजूद रहे। केबीपी राव ने तीन टर्फ विकेट का उद्घाटन किया। समारोह में हेहल क्रिकेट अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...