चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। सोंगरा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7 लाख रुपए मूल्य की शाल बोटा लकड़ी से लदे एक 10 चक्का वाहन को जब्त किया है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेसाडीह गांव से लकड़ी से भरे इस भारी वाहन को पकड़ा। जब्त किए गए वाहन को वन विभाग कार्यालय लाया गया है।जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...