रामगढ़, फरवरी 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग पंचायत सचिवालय में बुधवार को इंडियन वायल कॉरपोरेशन लिमिटेड के गैस पाईप लाईन बिछाने को लेकर ग्रामसभा किया गया। ग्रामसभा हेसालौंग और नापो गांव के किसानों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए की गई थी। ग्रामसभा में कम्पनी की ओर से अफताब आलम अपनी बात रखते हुए कम्पनी की ओर से ग्रामिणों किसानों को फसल उत्पादन का क्षतिपूर्ति सरकारी रेट के दस प्रतिशत भुगतान करने और गैस पाईप लाईन बिछाने के लिए दस मिटर चौड़ी भूमि लेने की बात कही। जिस पर ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीण किसान कंपनी के बातों पर सहमत नहीं हुए और गैस पाईप लाईन बिछाने के लिए जमीन देने से इंकार कर दिया। ग्रामसभा में हल्का कर्मचारी कुलदीप कुमार सिंह, वन विभाग के फलिंद्र राम, रोजगार सेवक दीपक कुमार, मुखिया सीमा देवी, उपमुखिया मनिष यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.