रामगढ़, अप्रैल 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग माइंस स्थित नव प्राथमिक विद्यालय के बरामदे के छज्जा का प्लास्टर रविवार को रात में तेज आंधी और बारिश के दौरान गिर गया। घटना के समय विद्यालय परिसर में किसी के नहीं होने के कारण हादसा होने से बच गया। गांव के ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारी को अनेको बार दी गई है। पर विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दिया है। जिससे अभिभावकों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत कराने, नए कमरों और चहारदिवारी का निर्माण कराने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.