रांची, अप्रैल 6 -- नामकुम, संवाददाता। उत्पाद विभाग और नामकुम पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के हहाप पंचायत अंतर्गत हेसापीडी गांव में अवैध देशी शराब के खिलाफ विनष्टीकरण अभियान चलाया। एसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब सवा नौ हजार किलोग्राम जावा महुआ और लगभग 400 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। टीम ने मौके पर ही सात अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में एसआई गौतम कुमार सहित उत्पाद विभाग और पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.