लातेहार, मार्च 9 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसातु गांव में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और एकता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ मनिका भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार, सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, मनिका ग्राम प्रधान रजत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, सांसद प्रतिनिधि अंकित कुमार, संतोष दुबे, अरविंद कुमार, समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पंचायत समिति सद...