हेसाडीह में गिरा हाईमास्ट लाइट, सुध लेने वाला कोई नहीं
रांची, जून 27 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसाडीह गांव में लगा हाईमास्ट लाइट एक माह से गिरा हुआ। आंधी-तूफान से हाईमास्ट लाइट गिर जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि एक माह से हाईमास्ट लाइट जमीन पर गिरा हुआ है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मत अथवा हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सौजन्य से हाईमास्ट लाइट लगाया गया था। हाईमास्ट लाइट लगने से पूरे क्षेत्र में रात के समय बेहतर रोशनी रहती थी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती थी। इसके गिर जाने से क्षेत्र में अंधेरा छा गया है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा मंडल के पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.