रांची, जुलाई 16 -- रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में छिनतई की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। हेसाग शिव मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने दो महिलाओं से चेन की छिनतई कर ली। इस वारदात को अपराधियों ने तब अंजाम दिया, जब वह अपने पति के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इस संबंध में हेसाग निवासी शंकर नाथ ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शंकर नाथ ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर के समीप बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। उनकी पत्नी के गले से सोने का चेन छीना और फरार हो गए। इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने अजरेश नामक व्यक्ति की पत्नी से भी उसी दिन मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन की छिनतई कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...