हेसला पंचायत को उजाड़ने के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देने का लिया निर्णय
रामगढ़, अप्रैल 28 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। हेसला पंचायत भवन में हेसला के विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हेसला पंचायत को उजाड़ने के सवाल पर रामगढ़ डीसी कार्यालय के समक्ष हजारों लोगों की उपस्थिति में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जिसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। मौके पर कहा गया कि अभी जिनके घरों को तोड़ा गया है। उनमें से कुछ लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई हैं। मकान के साथ-साथ रोजगार भी छिन चुका हैऔर भुखमरी का सामना करने को भी मजबूर हो रहे हैं। साथ ही प्रशासन के तरफ से आगे भी कार्रवाई करने की सूचना मिल रही है। जिससे लोग आक्रोशित हो रहे हैं और करो या मरो के साथ आगे बढ़ने को मजबूर है। बैठक में निर्णय लिया कि अब जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन के लिए लोगों ने अपना डेरा डालने का काम करेंगे। और जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.