हेसला पंचायत के विस्थापितों की मांगों को लेकर आज से धरना
रामगढ़, मई 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड की हेसला पंचायत के विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, आजीविका, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर 14 मई 2026 से रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने रामगढ़ उपायुक्त को आवेदन सौंपकर कार्यक्रम की सूचना दी है। इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रामगढ़ को भी दी गई है। आवेदन में बताया गया है कि पतरातू थर्मल पावर स्टेशन परियोजना के लिए पूर्व में हेसला पंचायत की भूमि अधिग्रहित की गई थी। इसके बावजूद पंचायत के अनेक मूल रैयत और विस्थापित परिवार आज तक समुचित पुनर्वास, रोजगार, आजीविका, मुआवजा और अन्य मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं। शांतनु मिश्रा ने कहा है कि ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.