गढ़वा, जून 13 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत अरसली दक्षिणी पंचायत के हेसलदाग नाला में निर्माणाधीन एकल पक्का चेक डैम में संवेदक और पत्थर माफियाओं की मिलीभगत से अवैध पत्थरों के खपाने की योजना से योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहें हैं। वहीं स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मालूम हो कि लघु सिंचाई विभाग से लगभग 36.18 लाख रुपये की लागत से चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान समय में योजना स्थल पर प्रथम चरण का कार्य चल रहा है और उसके तहत पीसीसी ढलाई का कार्य किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर पिछले कई दिनों से ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध बोल्डर चेक डैम स्थल पर जमा किए गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि अब तक करीब 50 ट्रैक्टर पत्थरों का भंडारण किया जा चुका है। उनका कहना है कि यदि ये पत्थर वैध स्रोतों से नहीं लाए गए हैं तो ...