हेसगढ़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि
रामगढ़, जून 9 -- मांडू ।निज प्रतिनिधि भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को हेसगढ़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भगवान बिरसा मुंडा का निधन 9 जून 1900 को हुआ था और हर वर्ष इस दिन उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव फागु बेसरा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.