लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ। 'हेलमेट है जरूरी, यह सुरक्षा करे पूरी, सीट बेल्ट पहनों, सुरक्षित रहो' आदि नारों के साथ महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इससे पहले सड़क सुरक्षा में युवाओं की भूमिका पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ सात चित्रों को पुरस्कृत किया गया। रोड सेफ्टी क्विज की विजेता छात्रा शिवानी को 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। यह आयोजन आरटीओ (प्रवर्तन), प्रभात पाण्डेय, एआरटीओ (प्रशासन / प्रवर्तन) प्रदीप कुमार सिंह, टीआई राजन सिंह, ट्रैफिक पार्क इंस्ट्रक्टर सुमित मिश्र एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन गुप्ता के दिशा निर्देशन में किया गया। रैली महाराजा बिजली पासी महाविद्यालय से किला चौराहे होते हुए महाविद्यालय तक निकाली गई। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.