लखनऊ, नवम्बर 24 -- लेसा के सेंट्रल जोन स्थित हेल्प डेस्क और वाणिज्यिक कार्यालय में अब दलालों पर सख्ती से लगाम लगाई जाएगी। अनावश्यक रूप से कार्यालय आने वाले और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर रोकने के लिए इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, सोमवार को लेसा के चारों जोन में स्थित हेल्प डेस्क और 1912 हेल्पलाइन पर 200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें नए कनेक्शन, खराब मीटर और गलत बिल संबंधी मामले शामिल थे। सबसे ज्यादा जानकीपुरम ज़ोन में 122 शिकायतें मिलीं, जिनमें 05 बिजली सप्लाई से संबंधित थीं। नए कनेक्शन के लिए 125 आवेदन प्राप्त हुए और 35 पर तकनीकी रिपोर्ट अपलोड की गई। सोलर कनेक्शन के 322 आवेदनों में से 286 पर कार्रवाई पूरी हुई। इसके अलावा, भार वृद्धि और नाम परिवर्तन के आवेदनों पर भी तेज़ी से कार्रवाई की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.