बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं, संवाददाता। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं एवं विषय से संबंधित उलझन दूर करने के लिए जिला स्तर हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। हेल्प डेस्क पर परीक्षार्थी सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कॉल करके परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या बताकर उसका समाधान जान सकेंगे। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षायें 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं। स्थानीय स्तर पर भी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा परीक्षा से जुड़ी अधूरी तैयारियां पूरी करायी जा रही हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं एवं विषय से संबंधित उलझने दूर कराने के लिए मंडल स्तर पर हेल्प डेस्क का गठन हो चुका है, इसके बाद अब जिला स्तर पर भी हेल्प डेस्क का गठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.