साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। हेल्पिंग हैंड्स की ओर से मंगलवार को मातृत्व प्रेम से वंचित शिशु व आदिम पहाड़िया जनजाति के बच्चों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर संस्था की आरे मिशनरीज ऑफ चैरिटी कुंडली में आवासित 19 शिशुों एवं वहां कार्यरत दर्जनों कर्मियों के लिए गर्म वस्त्र, खाद्य सामग्री, दवाइयां एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुयें उपलब्ध कराई गईं। मिशनरीज ऑफ चैरिटी में रह रहे वे शिशु विशेष रूप से संवेदनशील परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, जिनकी माताओं का निधन प्रसव के समय हो गया था। ऐसे बच्चों का पालन-पोषण एवं देखभाल मिशनरीज ऑफ चैरिटी पूरी निष्ठा और सेवा भाव से कर रही है। हेल्पिंग हैंड्स की इस पहल ने न केवल बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा किया, बल्कि उनके जीवन में स्नेह, सुरक्षा और आशा का संदेश भी दिया। इस्कॉन की ओर से संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.