गोंडा, मार्च 23 -- वजीरगंज। भरहापारा मे सोमवार को एंटी रोमियो टीम ने थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय की अगुवाई में महिलाओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उप निरीक्षक कैलाश नाथ ने महिलाओं से सम्बन्धित समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। पुलिस टीम ने महिला से संबंधित अपराधों को लेकर जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नम्बरों से सहायता प्राप्त करने के तरीके भी बताए। इस मौके पर कांस्टेबल सुनील कुमार, आनन्द यादव, सरिता, चंदा विश्वकर्मा सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.