शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। जिले में स्मार्ट मीटर से बिजली व्यवस्था की खामियां अब खुलकर सामने आ रही हैं। बिल जमा करने के बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो रहे और सबसे बड़ी बात बिजली निगम व कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह 'नो रिस्पॉन्स' साबित हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। बहादुरगंज डिवीजन में बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर पर बार-बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलता। कई बार घंटों कोशिश करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाता, जिससे घंटो बिजली सप्लाई बंद रहती है।जब हेल्पलाइन नंबर नहीं लगते, तो उपभोक्ता मजबूर होकर सीधे बिजलीघरों या अधिकारियों के पास पहुंचने को मजबूर होते हैं। अचानक बढ़ी भीड़ से दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अधिकारी जहां एक ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.