हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायतें दर्ज, समाधान नहीं
प्रयागराज, मई 23 -- चरमराई बिजली व्यवस्था के बीच विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन की वर्टिकल व्यवस्था और ऑनलाइन शिकायत प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। समिति का कहना है कि 1912 और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायतें तो दर्ज हो रही हैं, लेकिन उनका समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने शनिवार को जनजागरण अभियान चलाकर नई व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। समिति के नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता के नाम पर लागू की गई वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग ने पूरे सिस्टम को बिखेर दिया है। संघर्ष समिति के अनुसार पहले किसी इलाके में बिजली समस्या होने पर संबंधित जेई या एसडीओ सीधे जिम्मेदार होते थे, जिससे उपभोक्ताओं को त्वरित समाधान मिल जाता था। लेकिन अब कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.