महाराजगंज, दिसम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देशन में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। महराजगंज शहर के आंबेडकर पार्क के साथ कस्बे-बाजार के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी दी। इसी क्रम में थाना कोतवाली व बृजमनगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा बाजार, चौराहों, सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर महिलाओं/ बालिकाओं/छात्राओं को प्रचार साहित्य वितरित कर जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.