बरेली, मार्च 3 -- बुखारपुरा निवासी इरशाद अहमद ने थाना बारादरी में एजाजनगर गौटिया निवासी मस्ता, उसके पिता निजामुद्दीन और भाई सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इरशाद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तनवीर जगतपुर में डेयरी वाली गली में फर्नीचर कारखाना चलाता है। शनिवार सुबह उनके बेटे ने वहां काम करने वाले हेल्पर मस्ता से सफाई के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और गाली‑गलौज करने लगा। फिर वह अपने भाई व पिता को बुला लाया और तीनों ने तनवीर के सिर पर लकड़ी का पाया मारकर गंभीर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.