हेल्पर की मौत पर दर्ज हुई एफआईआर
बिजनौर, जून 4 -- नूरपुर। नूरपुर-धामपुर मार्ग पर सेवाधाम आश्रम के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक बस हेल्पर की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में दुर्घटना के लिए बस चालक की लापरवाही सामने आने पर उपनिरीक्षक परवीन कुमार की ओर से चालक विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को जांच अधिकारी परवीन कुमार द्वारा लिखाई रिपोर्ट के अनुसार बीते 15 मार्च को नूरपुर-धामपुर रोड पर सेवाधाम आश्रम के पास सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय अजीम पुत्र शरीफ अहमद निवासी काजीसराय की मौत हो गई थी। अजीम एक निजी बस पर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। घटना के दिन बस ग्राम ढेला के पास रुकी हुई थी, तभी दूसरी बस भी वहां पहुंची, इसी दौरान हेल्पर अजीम अपनी बस से उतरकर बस के पीछे की ओर गया। इस दौरान बस के चालक फहीम ने बस को आगे बढ़ाने के बजाय लापरवाहीपूर्वक रिवर्स कर दिया, जिससे दोनों बसों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.