कन्नौज, जनवरी 3 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के सरायगोपाल गांव के रहने वाले दीपक पुत्र राजू ट्रक पर हेल्परी करता था। वह ट्रक पर था, तभी उड़ीसा के भुवनेश्वर में एक सडक़ हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसका शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...