नई दिल्ली, जून 19 -- शादी की शुरुआत में ज्यादातर कपल्स के बीच उत्साह, बातचीत और एक-दूसरे के लिए समय की कोई कमी नहीं होती। लेकिन जैसे-जैसे जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, वैसे-वैसे कई छोटी चीजें पीछे छूटने लगती हैं। साथ बैठकर हंसना, घूमना-फिरना या एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनना धीरे-धीरे कम होता जाता है। ऐसा नहीं कि प्यार खत्म हो जाता है, बस लोग उसे जताना कम कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हमेशा बड़े प्रयासों की जरूरत नहीं होती। कई बार कुछ छोटी और रोज की आदतें ही पति-पत्नी के बीच पहले जैसी नजदीकियां और अपनापन बनाए रख सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 जरूरी बातों के बारे में।साथ में मजेदार चीजें करना ना छोड़ेंकई बार शादी के कुछ साल बाद पति-पत्नी की बातचीत सिर्फ घर, बच्चों और जिम्मेदारियों तक सीमित रह जाती हैं। ऐसे में ब...