मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तहसील सभागार में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में 'हेल्दी बेबी शो' किया गया, जिसमें स्वस्थ बच्चों को शामिल कराया गया। उनके अभिभावकों की बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए सराहा गया। विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी सम्मान हुआ। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ एवं सुपोषित भविष्य के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई हेल्दी बेबी प्रतियोगिता महिला मोर्चा की नेत्री प्रिया अग्रवाल न...