नई दिल्ली, जनवरी 20 -- आजकल लोग तले-भुने और भारी नाश्तों से दूरी बनाकर हेल्दी विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में मूंग दाल ढोकला तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह पारंपरिक गुजराती डिश ना सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। खास बात यह है कि इसे बिना तलें, स्टीम करके बनाया जाता है जिससे यह हल्का और लो-कैलोरी रहता है। मूंग दाल को आयुर्वेद में सुपाच्य और पौष्टिक माना गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और जरूरी अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं। मूंग दाल ढोकला खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो वजन घटाना चाहते हैं, डायबिटीज कंट्रोल में रखना चाहते हैं या सुबह का नाश्ता हल्का रखना पसंद करते हैं। ढोकला बनाने के लिए सामग्री: पीली मूंग दाल - 1 कप (4-5 घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.