नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आजकल हार्ट संबंधी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके पीछे की एक बड़ी वजह बताई जाती है गलत खानपान। आमतौर पर लोगों को लगता है कि ज्यादा तली-भुनी चीजें और जंक फूड खाने से हार्ट को खतरा होता है, जो कि सही भी है। लेकिन असली डेंजर तो उन फूड्स से है जो आमतौर पर हेल्दी मानें जाते हैं, पर हार्ट के लिए डैमेजिंग होते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ संजय भोजराज एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि उनके पास आने वाले कई पेशेंट्स का मानना होता है कि वो आमतौर पर हेल्दी खाते हैं। खूब सारी सब्जियां, प्रोटीन और ऑर्गेनिक फूड्स उनकी डाइट का हिस्सा होते हैं। लेकिन फिर भी उनका हार्ट दूसरी ही कहानी कह रहा होता है। इसके पीछे ऐसे ही फूड्स जिम्मेदार होते हैं, जो लगते तो हेल्दी हैं लेकिन असल में होते नहीं। आइए विस्तार में जानते हैं।हार्ट क...