नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली 2026: डाइट पर रहते हुए भी ऐसे मनाएं रंगों का त्योहार होली रंगों, मस्ती और स्वादिष्ट पकवानों का त्योहार है। लेकिन जैसे ही होली की बात आती है, फिटनेस को लेकर चिंता भी शुरू हो जाती है- ठंडाई, दही भल्ले और मिठाइयों से वजन बढ़ने का डर। ऐसे में फिटनेस इन्फ्लुएंसर वंशिका खुराना ने उन लोगों के लिए एक बेहतरीन समाधान दिया है, जो होली भी मनाना चाहते हैं और अपनी डाइट भी बिगाड़ना नहीं चाहते। उन्होंने एक ड्रिंक, एक नमकीन और एक स्वीट- तीन ऐसी रेसिपीज शेयर की हैं, जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी किसी पारंपरिक डिश से कम नहीं हैं। View this post on Instagram A post shared by Vanshika Khurana (@fit.khurana)

1. प्रोटीन ठंडाई: स्वाद भी, ताकत भी होली बिना ठंडाई के अधूरी लगती है। लेकिन वंशिका की यह प्रोटीन ठंडाई ना सिर्फ पारंप...