नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- ग्लूटन-फ्री डाइट अपनाने वालों के लिए भारतीय पारंपरिक व्यंजन किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हीं में से एक है कर्नाटक की फेमस अक्की रोटी जो स्वाद, सेहत और सादगी का बेहतरीन मेल है। चावल के आटे से बनने वाली यह रोटी पूरी तरह ग्लूटन-फ्री होती है और साउथ इंडिया के कई घरों में रोजाना बनाई जाती है। नाश्ते से लेकर हल्के डिनर तक, अक्की रोटी एक हेल्दी और पेट भरने वाला विकल्प मानी जाती है। अक्की रोटी में गेहूं के आटे की जगह चावल का आटा इस्तेमाल किया जाता है जिससे यह सीलिएक डिजीज या ग्लूटन सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए सुरक्षित रहती है। इसमें मिलाई जाने वाली सब्जियां जैसे प्याज, गाजर और धनिया इसे और ज्यादा पौष्टिक बना देती हैं। यही वजह है कि यह रेसिपी बच्चों, बुजुर्गों और डायट फॉलो करने वालों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।अक्की रोटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.