हेल्थ सेक्टर में गणित की भूमिका तेजी से बढ़ रही : प्रो. सुकुमार मिश्रा
धनबाद, मार्च 28 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आज के समय में हेल्थ सेक्टर की जटिल समस्याओं को हल करने में गणित की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। प्रो. मिश्रा ने शुक्रवार को आईआईटी धनबाद के मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभाग की ओर से आयोजित वर्कशॉप फ्रॉम इक्वेशन्स टू लाइफ मैथमेटिकल इनसाइट्स इंटू ह्यूमन हेल्थ पर विस्तार से जानकारी दी। आईआईटी धनबाद में दो दिवसीय कार्यशाला में गणित, बायोलॉजी और हेल्थकेयर को एक मंच पर लाया गया है। विशेषकर थ्योरी और रियल लाइफ के मजबूत कनेक्शन में गणित को सीधे मानव स्वास्थ्य से जोड़ा जा रहा है।मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभागाध्यक्ष प्रो. एसपी तिवारी और संयोजक प्रो. आरके उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के इंटरडिसिप्लिनरी प्रयास समय की जरूरत हैं। गणितीय समीकरण हमारे रोजमर्रा के जीवन, खासकर मानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.