सीवान, जनवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन हॉल में जिला मुखिया महासंघ के तत्वावधान में त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने पंचायत में हेल्थ सब सेंटर बनाने के लिए सरकारी जमीन चिन्हित कर विभाग को इसकी सूचना दें ताकि निर्माण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी त्रि-स्तरीय जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कोई गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहयता योजना से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि पंचायत सशक्त होगा तो बिहार समृद्ध होगा, लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार व कृषि समन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.