वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी। अक्तूबर माह की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले को कुल 71 प्रतिशत अंक मिले, जबकि 73 प्रतिशत अंकों के साथ प्रयागराज पहले और 72 प्रतिशत अंकों के साथ पीलीभीत दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक स्तर पर आराजी लाइन सीएचसी को पहला, मिसिरपुर (काशी विद्यापीठ) सीएचसी को दूसरा और सेवापुरी पीएचसी को तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा बड़ागांव पीएचसी चौथे, चोलापुर सीएचसी पांचवें, पिंडरा पीएचसी छठवें, हरहुआ पीएचसी सातवें, चिरईगांव पीएचसी आठवें और शहरी इकाई को नौवें स्थान पर आंका गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.