हेल्थ रिस्क: क्या आप भी दोबारा इस्तेमाल करते हैं बचा हुआ तेल? पहले जान लें ये जरूरी बात
नई दिल्ली, जून 2 -- घर में जब भी कुछ तला जाता है, तो अक्सर कड़ाही में काफी तेल बच जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि तेल अभी साफ दिख रहा है, इसलिए इसे अगली बार फिर इस्तेमाल कर लिया जाए। पहली नजर में यह फैसला समझदारी भरा लग सकता है, क्योंकि इससे तेल बच जाता है और खर्च भी कम होता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। हर बार गर्म होने पर तेल के अंदर कुछ ऐसे बदलाव होने लगते हैं जो आंखों से दिखाई नहीं देते। यही बदलाव धीरे-धीरे खाने की क्वालिटी और शरीर दोनों पर असर डाल सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि एक ही तेल को बार-बार गर्म करने से आखिर क्या हो सकता है।तेल दिखता ठीक है, लेकिन अंदर से बदल चुका होता है! कई बार तेल का रंग ज्यादा नहीं बदलता, इसलिए लगता है कि यह अभी भी इस्तेमाल करने लायक है। लेकिन जब तेल को तेज आंच पर गर्म किया जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.