हेल्थ रिपोर्ट कार्ड में पश्चिमी यूपी की सेहत बेहतर, पूर्वांचल बीमार
सहारनपुर, जुलाई 13 -- सहारनपुर। शासन की ओर से जारी मई माह के हेल्थ रिपोर्ट कार्ड ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की नई तस्वीर पेश की है। रैंकिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडलों का दबदबा साफ दिखाई दिया, जबकि पूर्वांचल के कई मंडल पिछड़ गए। लखनऊ और सहारनपुर मंडल ने 0.66 स्कोर के साथ क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर 0.63 स्कोर के साथ अलीगढ़ मंडल रहा। इससे टॉप-3 में पश्चिमी यूपी के दो मंडलों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। रैंकिंग में वाराणसी और प्रयागराज 0.62 स्कोर के साथ चौथे और पांचवें, जबकि अयोध्या 0.61 स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहा। मुरादाबाद और बरेली को भी 0.61 स्कोर मिला और दोनों क्रमश: सातवें व आठवें स्थान पर रहे। गोरखपुर 0.60 स्कोर के साथ नौवें तथा कानपुर और आगरा 0.59 स्कोर के साथ 10वें और 11वें स्थान पर रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.