धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गरीब मरीजों को मिलने वाली निशुल्क सीटी स्कैन सुविधा एक बार फिर सोमवार से बंद कर दी गई है। हेल्थ मैप ने यह कदम 1.15 करोड़ रुपए बकाया भुगतान नहीं होने के कारण यह उठाया है। इस फैसले से सबसे अधिक प्रभावित लाल कार्डधारी गरीब मरीज हो रहे हैं, जिन्हें अब सीटी स्कैन के लिए भुगतान करना पड़ेगा। सरकार के साथ हुए करार के तहत अब तक हेल्थ मैप द्वारा यहां लाल कार्डधारियों को निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा दी जा रही थी। सामान्य मरीजों से रियायती दर पर 1035 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यहां लाल कार्डधारी मरीजों को भी सामान्य मरीजों की तरह भुगतान करना होगा। हेल्थ मैप प्रबंधन के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2025 तक का कुल 1.15 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। बकाया राशि...