हेल्थ मैनेजर का 15 प्रतिशत वेतन काटा
मुजफ्फरपुर, मई 9 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीएचसी का स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्था पर हेल्थ मैनेजर मनीष कुमार का 15 प्रतिशत वेतन काट दिया। अनुपस्थित डॉ. अनुराग सिंह का 6 दिन, डॉ अनीश अंजुम का 2 दिन, डॉ विनोद कुमार का 2 दिन और डॉ धनंजय सिंह का एक दिन की हाजिरी काट दी। डॉ. अंशु और डॉ. दिव्या भारती के लगातार अनुपस्थित रहने पर निदेशक ने स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान एईएस वार्ड, ओपीडी, एमसीएच का निरीक्षण किया। उधर, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृव अभियान के तहत अस्पताल परिसर में लगे शिविर में आए गर्भवती के बैठने, पेयजल को लेकर आशा उषा देवी और सुनीता देवी ने निदेशक से शिकायत की । यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में प्रसूताओं से डॉक्टर ने की वसूली और अभद्रता, तीन वेतन वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.