हेल्थ कैंप में 150 लोगों को मिला उपचार
उन्नाव, जून 26 -- उन्नाव। अभ्युदय सेवा संस्थान (रजि.) के स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित पार्क व्यू पैलेस में शुक्रवार को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया।कैंप में मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने पीएफटी, बीएमडी, शुगर एवं रक्तचाप (बीपी) आदि की जांच की तथा फिजिशियन डॉ. हिमांशु पांडेय ने मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया। वहीं सांईं आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल की टीम ने आंख, नाक, कान एवं गले की जांच की। इस दौरान जरूरतमंद 35 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा सात मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.