हेल्थ केयर और आईटी कौशल से युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को आधुनिक कौशल से लैस करने के लिए कौशल विकास विभाग ने जिले में प्रशिक्षण अभियान तेज कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4610 युवाओं को हेल्थ केयर, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समेत अन्य रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 4,160 युवा पंजीकरण करा चुके हैं।कौशल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि जनपद में 35 प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं, जहां युवाओं को रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र कोरांव और बहरिया में पहली बार प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए गए हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही कौशल प्रशिक्षण मिल सकेगा। सुभाष सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.