बाराबंकी, जून 14 -- मसौली। ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य जांच के लिए त्रिलोकपुर में लगाई एटीएम स्वास्थ्य जांच मशीन शोपीस बनकर रह गई है। जांच के नाम पर मरीजों को सिर्फ मैन्युअल जांच कर वापस भेजा जा रहा है। लैब टेक्नीशियन अंजू कुमारी ने कहा कि एटीएम से जांच नहीं हो रही। इसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...