नवादा, मार्च 23 -- ​नरहट, एक संवाददाता। विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर गांवों तक पहुंचाने के लिए भारी भरकम बजट आवंटित करती है, लेकिन धरातल पर इसकी हकीकत इन सरकारी दावों की पोल खोल रही है। नरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन संचालित छोटी पाली उप-स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आज अपनी बदहाली और विभागीय लापरवाही का जीता-जागता मिसाल बन चुका है। आलम यह है कि इस सेंटर पर अक्सर ताला लटका रहता है, जिससे स्थानीय ग्रामीण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ​उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, सामान्य बीमारियों का परामर्श और वेलनेस गतिविधियो...