कटिहार, जून 22 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डंडखोरा में में रविवार को योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ नरेंद्र कुमार, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग के महत्व पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा कई बीमारियों से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और अवकाश के बीच विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश उन्होंने ल...