खगडि़या, जनवरी 26 -- गोगरी, एक संवाददाता। सुदूर इलाके के लोगों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हजार की आबादी पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया गया। सेंटर पर जनोपयोगी दवा की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर नहीं रहने से मरीजों को बेहतर इलाज संभव नहीं हो पाता है। एमबीबीएस डॉक्टर नहीं रहने से यहां गंभीर बीमारी का इलाज संभव नहीं हो रहा है। सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हो सका।महेशखूंट के पूर्व मुखिया राजेश चौरसिया ने बताया कि महेशखूंट सेंटर में एक भी एमबीबीएस चिकित्सक नहीं है। वही 24 घंटे आपातकालीन सेवा बहाल नहीं रहने के कारण मरीजों को इलाज कराने के लिए सात किलोमीटर दूर रेफरल अस्पताल गोगरी या फिर 18 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल, खगड़िया जाना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.