औरंगाबाद, जनवरी 3 -- नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एनक्यूएएस के तहत दाउदनगर प्रखंड स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया का मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र से गठित टीम केंद्र पर पहुंची, जिसमें नेशनल एसेसर डॉ आरिफ बेग और डॉ नितिन उद्धव पाटिल शामिल थे। यह मूल्यांकन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा कराया जा रहा है। मूल्यांकन के दौरान टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की आधारभूत संरचना और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। भवन की साफ-सफाई, बिजली और पानी की उपलब्धता के साथ-साथ ओपीडी संचालन, टीकाकरण व्यवस्था, दवा भंडारण, प्रतीक्षालय, शौचालय, मरीजों के बैठने की सुविधा, पेयजल और प्रकाश व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.